फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Dead body of a youth found on the roadside, poison container

Hapur News: सड़क किनारे मिला युवक का शव, जहर की डिब्बी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found on the roadside, poison container
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार के पास बुधवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। शव के पास ही सल्फास की एक डिब्बी और स्कूटी खड़ी मिली। युवक मूलरूप से कस्बा खरखौदा जिला मेरठ का रहने वाला था और गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में मेडिकल स्टोर चलाता था। पुलिस ने शुरुआती जांच में आत्महत्या की बात कही है।
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि बुधवार की सुबह पीआरबी ने दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार के पास अज्ञात युवक के शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना पर कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक और एसएसवी चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने वहां देखा कि एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ था और उसके पास ही स्कूटी भी खड़ी थी। शव के पास सल्फास की एक डिब्बी भी थी, जिसमें कुछ गोलियां थीं। पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से शव के पहचान का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

पुलिस को शव के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इससे युवक की पहचान मूलरूप से कस्बा खरखौदा जिला मेरठ व हाल पता जिला गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन निवासी हर्षित (35) के रूप में हुई। हर्षित वर्तमान में परिवार के साथ राजनगर एक्सटेंशन में ही रह रहे थे और अविवाहित थे। वह राजनगर एक्सटेंशन में मेडिकल स्टोर चला रहे थे। सीओ ने बताया कि हर्षित के मुंह से सल्फास की बदबू आ रही थी। आशंका जताई जा रही है कि वह अपनी स्कूटी से करीब साढ़े आठ बजे दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार के पास पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि हर्षित के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed