{"_id":"681106b92a9ae438d90d1eb0","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-behind-the-house-murder-alleged-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-133194-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मकान के पीछे मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मकान के पीछे मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
थाना अगौता क्षेत्र के गांव ढकौली में हुई युवक की मौत के बाद घटनास्थल पर मौजूद परिजन, ग्रामीण व
औरंगाबाद। गांव नंगला ढकौली में मंगलवार को एक मकान के पीछे युवक का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त गांव निवासी शिवकुमार के रूप में हुई। शव के पास से जहर की डिब्बी बरामद हुई है। पीड़ित परिजनों ने हत्या के बाद शव फेंकने का आरोप लगया है। परिजनों ने तीन के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।
गांव नंगला ढकौली निवासी 32 वर्षीय शिवकुमार का शव मंगलवार की सुबह गांव के ही उदयराज सिंह के मकान के पीछे पेड़ के नीचे मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। अगौता थाना प्रभारी और फॉरेसिंक टीम ने जांच पड़ताल की। परिजनों के मुताबिक शव के पास से जहरीले पदार्थ की डिब्बी बरामद हुई है। पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक की जहर देकर हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि शिवकुमार गांव के ही एक युवक के साथ रहता था।
पुलिस विभिन्न पहलुओं पर मामले में जांच कर रही है। पूछताछ में आरोपियों ने कई अहम बातें बताई हैं। इनके आधार पर पुलिस जल्द ही प्रकरण का खुलासा करने का दावा कर रही है।