फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   DAV flyover will become center of attraction, selfie point will be made...

Bulandshahar News: घने कोहरे ने दी दस्तक, पांच मीटर से भी कम रही दृश्यता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा। घने कोहरे के साथ शीतलहर ने दस्तक दे दी है। इस सीजन में पहली बार सोमवार सुबह नौ बजे तक दृश्यता पांच मीटर से भी कम रही। इस दौरान वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। अलीगढ़ से कार्यालय आ रहीं खुर्जा नगर पालिका ईओ की कार भी कोहरे के कारण अरनिया के गांव ईशनपुर में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में ईओ पूजा श्रीवास्तव, चालक समेत तीन लोगों को चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सुबह करीब 10 बजे धूप निकलने पर कोहरे से राहत मिली।
विज्ञापन



घने कोहरे के कारण सोमवार सुबह वाहन चालक रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। दृश्यता काफी कम रही। आनंद विहार मोहल्ला निवासी सचिन कुमार ने बताया कि दिल्ली पहुंचने में करीब तीन घंटे का समय लग गया। सामान्य दिनों में डेढ़ से दो घंटे लगते थे। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि अभी कई दिनों तक घना कोहरा और पाला पड़ने के आसार हैं। पाले, शीतलहर और कोहरे की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता 43 फीसदी रही। हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन



आलू को छोड़कर अन्य फसलों को होगा फायदा

कृषि वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह ने बताया कि कोहरा छाने से फसलों और सब्जियों को फायदा पहुंचेगा। उनका कहना है कि सरसों और गेहूं की फसल के लिए कोहरा इस समय बेहद जरूरी है। फसलों में रोग का प्रकोप भी कम रहेगा। हालांकि आलू की फसल पर कोहरे का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंभे से टकराई बाइक, किसान की मौत

छतारी। घने कोहरे की वजह से अल्लीपुर बिरौरा गांव निवासी किसान विपिन (50) की बाइक रविवार रात सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। हादसे के बाद सड़क किनारे ही पूरी रात वह बेसुध पड़े रहे। कोहरे की वजह से वह आते-जाते लोगों को नहीं दिखे। सुबह करीब सात बजे लोगों ने देखा तो अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed