{"_id":"57a8de414f1c1bc80aee464a","slug":"dav-101-will-open-merit-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी में 101 सीटों के लिए लगेगी ओपन मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी में 101 सीटों के लिए लगेगी ओपन मेरिट
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 09 Aug 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट कॉलेज में एडमिशन शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू की यूजी कक्षाओं में चल रही एडमिशन प्रक्रिया की छठी मेरिट लिस्ट के दाखिले समाप्त हो गए है। सोमवार को जहां डीएवी कॉलेज में 9 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया तो वहीं आईपी कॉलेज में एक भी स्टूडेंटस दाखिले के लिए नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
छठी मेरिठ के एडमिशन पूर्ण होने के बाद डीएवी कॉलेज 101 व आईपी कॉलेज 8 सीटों के लिए ओपन मेरिट जारी करेगा। अब छात्र ओपन मेरिट के आधार पर एडमिशन लेंगे। छात्र 11 अगस्त को कॉलेज में जाकर एडमिशन ले सकेंगे
विज्ञापन
सीसीएसयू की यूजी कक्षाओं में एडमिशन प्रक्रिया एक माह बाद भी जारी है। सरकारी व एडेड कॉलेजों की सीट भरने के लिए सीसीएसयू की ओर से छह मेरिट चस्पा की गई, लेकिन उसके बाद भी कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम में सीटें रिक्त है।
विज्ञापन
छठी मेरिठ के आधार पर सोमवार को डीएवी कॉलेज में बीए में पांच व बीएससी में चार स्टूडेंटस ने प्रवेश लिया जबकि आईपी कॉलेज में एक भी स्टूडेंटस प्रवेश लेने नहीं पहुंचा। रिक्त सीटों के आधार पर कॉलेज आज ओपन मेरिट जारी कर सीटें भरेगा।
डीएवी के प्राचार्य प्रो. विकास शर्मा के अनुसार अब कॉलेज मंगलवार को शेष सीटों पर ओपन लिस्ट बनाएंगे। यूनिवर्सिटी की प्रवेश समिति की अध्यक्ष डा. वाईएस विमला ने बताया किमौजूदा छठवीं मेरिट लिस्ट के बाद कोई लिस्ट नहीं आएगी। इस लिस्ट के एडमिशन सोमवार (8 अगस्त) शाम तीन बजे तक हुए। 9 अगस्त से ओपन मेरिट से एडमिशन की प्रकिया शुरू हो जाएगी। छात्र अपना आवेदन सभी प्रमाण पत्रों के साथ यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जमा करेंगे।