फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dauji Maharaj was seated in the flower bungalow and offered butter and sugar candy

Bulandshahar News: फूल बंगला में बिराजे दाऊजी महाराज, माखन-मिश्री का भोग लगाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
Dauji Maharaj was seated in the flower bungalow and offered butter and sugar candy
अनूपशहर के मोहल्ला नागर शैली स्थित दाऊजी महाराज की काले पत्थर की प्राचीन प्रतिमा। संवाद
बुलंदशहर/डिबाई/अनूपशहर। जिले भर में शुक्रवार को बलदेव छठ पर जगह-जगह कार्यक्रम हुए। डिबाई में बलदेव छठ पर नगर के बड़ा बाजार स्थित दाऊजी मंदिर में शुक्रवार शाम फूल बंगला सजाया गया। वहीं, बलदेव के मंदिरों को फूलों से सजाया और प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान लोगों ने माखन-मिश्री का भोग लगाकर पूजन किया।
विज्ञापन

डिबाई के बड़ा बाजार स्थित दाऊजी मंदिर में शुक्रवार सुबह आचार्य नंदन भारद्वाज ने भगवान का अभिषेक कराया। दोपहर में लोगों ने जन्मोत्सव मनाया। शाम को फूल बंगला के पट खुलने के बाद लोगों की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। भगवान को प्रिय माखन मिश्री तिंगनी का भोग लगाया गया। देर रात तक लोगों ने दर्शन किए।
विज्ञापन

उधर, बौहरान चौक स्थित दाऊजी मंदिर में दोपहर को नेहा भारद्वाज ने आरती कर भोग लगाया। फूल बंगला सजाया गया। देर रात मंदिर में संकीर्तन हुआ। अनूपशहर में बलदेव छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। यहां दाऊजी महाराज के तीनों मंदिरों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। देव प्रतिमाओं के भव्य शृंगार के साथ-साथ मंदिरों पर मनमोहक सज्जा की गई। दोपहर में माखन मिश्री का भोग लगाया गया व आरती की गई। कटरा दाऊजी स्थित मंदिर में शाम को छप्पन भोग लगाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस दौरान सुनील गुप्ता, राजकुमार मुन्ना, पंकज अग्रवाल व अजय गोयल आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर भारतीय किसान संघ की ओर से गांव ततारपुर में भगवान बलराम की जयंती उनके अस्त्र हल का पूजन कर मनाई गई। जिला अध्यक्ष महेश चंद लोधी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कृषि सिर्फ एक व्यवसाय नहीं, बल्कि जीवन शैली है। किसान को अन्नदाता का सम्मान प्राप्त है। संघ भी इसी भावना का सम्मान करता है और अपने गठन के समय से ही अपने आदर्श के रूप में भगवान बलराम को पूजता है।

जिला मंत्री पुष्पेंद्र त्यागी, सह कोषाध्यक्ष शलभ तोमर व जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रेम कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता खंड अध्यक्ष गौरीशंकर लोधी ने और संचालन खंड मंत्री गोविंद सैनी ने किया। इस अवसर पर शिकारपुर खंड के खंड अध्यक्ष देवेंद्र त्यागी, हुकम सिंह, वीर सिंह, जयपाल सिंह और चरण सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

अनूपशहर के मोहल्ला नागर शैली स्थित दाऊजी महाराज की काले पत्थर की प्राचीन प्रतिमा। संवाद

अनूपशहर के मोहल्ला नागर शैली स्थित दाऊजी महाराज की काले पत्थर की प्राचीन प्रतिमा। संवाद

अनूपशहर के मोहल्ला नागर शैली स्थित दाऊजी महाराज की काले पत्थर की प्राचीन प्रतिमा। संवाद

अनूपशहर के मोहल्ला नागर शैली स्थित दाऊजी महाराज की काले पत्थर की प्राचीन प्रतिमा। संवाद

अनूपशहर के मोहल्ला नागर शैली स्थित दाऊजी महाराज की काले पत्थर की प्राचीन प्रतिमा। संवाद

अनूपशहर के मोहल्ला नागर शैली स्थित दाऊजी महाराज की काले पत्थर की प्राचीन प्रतिमा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed