{"_id":"581a26e24f1c1b0e57436d1c","slug":"daughter-s-dowry-fire-from-a-short-circuit-burned","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से आग बेटी का दहेज जला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से आग बेटी का दहेज जला
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 02 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के पटाखों की दुकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शार्ट सर्किट के चलते दोपहर में लगी आग में बेटी का सारा दहेज नष्ट हो गया। इसमें सामान के साथ डेढ़ लाख रुपये कैश भी शामिल था। हादसा मोहल्ला रामनगर ईदगाह में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे किराना दुकानदार धनीराम सिंह के मकान में हुआ। धनीराम सिंह ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी मोनी की शादी 11 नवंबर को होनी है।
शादी की तैयारियों के लिए बुधवार को वह तथा उसकी पत्नी माया बाजार में खरीदारी करने के लिए गए हुए थे। घर पर उनके बच्चे मौजूद थे। अचानक मकान के एक कमरे में आग लग गई। आग ने कमरे में रखे सारे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना पर मोहल्लावासी एकत्र हो गए तथा उन्होंने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया परंतु तब तक अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था।
विज्ञापन
धनीराम सिंह के अनुसार आग से बेटी मोनी की शादी के लिए दहेज के लिए एकत्र किए गए कपड़े, बर्तन, फ्रिज आदि सामान तथा कमरे में रखे डेढ़ लाख रुपये के नोट भी जल गए। धनीराम सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी के लिए ब्याज पर डेढ़ लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन