{"_id":"66eb147919cc174a830a09cf","slug":"danish-arrested-for-defrauding-a-structure-doctor-of-rs-40-lakhs-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-122149-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: चिकित्सक से 40 लाख की ठगी का आरोपी दानिश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: चिकित्सक से 40 लाख की ठगी का आरोपी दानिश गिरफ्तार
विज्ञापन
बुलंदशहर। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कालेज में एमबीबीएस में एडमिशन कराने के नाम पर चिकित्सक से 40 लाख की ठगी के आरोपी दानिश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
देहात क्षेत्र की राधिका एंक्लेव निवासी डॉ. देबांजनाकर ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया था कि वह फार्मा डी (डॉक्टर ऑफ फार्मेसी) की डिग्री कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि चंपा देवी हॉस्पिटल की संचालक डॉ. निधि शर्मा से उनकी पहचान है। जब उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री के बारे में चर्चा की तो डॉ. निधि शर्मा ने दानिश नाम के व्यक्ति से जान-पहचान होने और कोटे से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एक कालेज में एडमिशन कराने का झांसा दिया। इसके बाद डॉ. निधि ने अपने ही अस्पताल में दानिश से मुलाकात कराई, इसके बाद उन्होंने कुल 40 लाख रुपये लिए थे। आरोप है कि कुछ समय बाद जब एडमिशन नहीं हुआ तो आरोपियों से रुपये मांगे, लेकिन आरोपी टालमटोल करते रहे। इसके बाद आरोपी दानिश ने मेडिकल कालेज में फर्जी एडमिशन के दस्तावेज उन्हें दिए थे। बाद में एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। अब देहात कोतवाली पुलिस ने आरोपी दानिश को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया है।