फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Danish and Neeta beat everyone in the race

Bulandshahar News: दौड़ में दानिश और नीता ने सबको पछाड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Danish and Neeta beat everyone in the race
चोला क्षेत्र के गांव रसूलपुर रिठौरी दौड़ प्रतियोगिता की विजेता धावक को पुरस्कार प्रदान करते आयो
चोला। गांव रसूलपुर रिठौरी में दिवाली दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शहीद भगत सिंह ग्राउंड में हुई प्रतियोगिता में धावक मेरठ के दानिश और लखावटी की नीता प्रथम रहीं। इसके संयोजक समाजसेवी कैप्टन सतेंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन

कैप्टन सतेंद्र सिंह ने बताया कि लड़कों की पांच किलोमीटर की दौड़ में दानिश ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 21000 हजार रुपये का इनाम जीता। दूसरे स्थान पर रहे अश्विन ने 11000 हजार रुपये का इनाम जीता। तीसरा स्थान पाने वाले धावक मुन्ना ने 5100 रुपये का इनाम जीता। इसी तरह गौरव, अदिता, सुनील, जीतू, कुणाल, अनुज व भोला चौथे स्थान पर रहे। इन सभी को 500-500 इनाम स्वरूप प्रदान किए गए।
विज्ञापन

1600 मीटर की दौड़ में लड़कों में यूनिश ने पहला स्थान हासिल कर 21000 हजार रुपये का इनाम जीता। दूसरे स्थान पर रहे ऋतिक ने 11000 और तीसरे पायदान पर रहे आकाश भाटी ने 5100 रुपये का नगद इनाम पाया। इसी तरह लड़कियों की तीन किलोमीटर की दौड़ में नीता ने 21000 हजार रुपये का इनाम जीता। दूसरे स्थान पर रहीं नेहा ने 11000 और तीसरे स्थान पर रहीं राखी ने 5100 रुपये का इनाम पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा चौथे स्थान पर रहीं पायल और पांचवें स्थान पर रहीं लक्ष्मी को एक-एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
सतेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह ने और संचालन सुंदरलाल सागर और राहुल चौधरी ने किया। दौड़ प्रतियोगिता को देखने के लिए आसपास के सभी गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed