फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dacoit sentenced to 10 years in prison in a 13-year-old case

Bulandshahar News: 13 साल पुराने मामले में डकैत को 10 साल की सजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में वर्ष 2013 में एक घर में घुसकर डकैती करने के मामले में न्यायालय ने डकैत मोहनलाल को दोषी करार दिया है। न्यायालय ने उसे 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
विज्ञापन

4 दिसंबर 2013 को पहासू के गांव लालनेर निवासी मोहनलाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर खुर्जा नगर के मोहल्ला कलंदरगढ़ी निवासी महमूद हसन के घर में डकैती डाली थी। बदमाशों ने घर में घुसकर हथियारों के बल पर सोने-चांदी के आभूषण और कीमती सामान लूट लिया था। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की और जांच पड़ताल के बाद आरोपियों के खिलाफ जुलाई 2014 में कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी-02) मनोज कुमार शासन ने मामले में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस, साक्ष्यों का अवलोकन कर आरोपी को दोषी करार दिया है। साथ ही उसे दस वर्ष का कारावास व 50 हजार रुपये का अर्थदंड सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed