फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   cyclone

चक्रवाती तूफान ने आधे घंटे तक स्याना क्षेत्र के तीन गांवों में बरपाया कहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 10:30 PM IST
सार

चक्रवाती तूफान ने आधे घंटे तक स्याना क्षेत्र के तीन गांवों में बरपाया कहरस्याना\/बुलंदशहर।दीवार की चपेट में आने से चिंगरावठी गांव की तीन महिलाएं भी घायल हुई हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही देर में गोल-गोल घूमते तूफान ने कहर बरपाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
cyclone

विस्तार

चक्रवाती तूफान ने आधे घंटे तक स्याना क्षेत्र के तीन गांवों में बरपाया कहर
विज्ञापन

स्याना/बुलंदशहर। स्याना क्षेत्र के गांव चिंगरावठी, हरवानपुर और महाव में बृहस्पतिवार को चक्रवाती तूफान (बवंडर) से कहर मच गया। आधे घंटे में 200 से अधिक पेड़ और बिजली के खंभे उखड़कर गिर गए। 18 से अधिक मकानों की दीवारें गिर गईं। कई मकानों में दरार भी आई है। दीवार की चपेट में आने से चिंगरावठी गांव की तीन महिलाएं भी घायल हुई हैं। किसानों की फसलों को भी जबरदस्त नुकसान हुआ है। प्रशासन और पुलिस की टीम प्रभावित गांवों में राहत और बचाव के साथ नुकसान के आकलन में जुटी है।
जिले में बृहस्पतिवार को सुबह से ही रुक रुक कर बारिश हो रही थी। दोपहर में गांव चिंगरावठी, महाव व हरवानपुर को चक्रवाती तूफान ने अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही देर में गोल-गोल घूमते तूफान ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। करीब 200 पेड़ उखड़ गए। बिजली की लाइन व खंभे टूट गए। बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। गांव हरवानपुर व चिंगरावठी में ज्यादा नुकसान हुआ। कुछ ही देर में दोनों गांवों के विद्युत पोल टूट गए। खंभों पर रखे ट्रांसफार्मर नीचे आ गिरे। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। चिंगरावठी में दीवार गिरने से दुर्गा, अर्चना और सुुधा घायल हो गईं। तीनों का स्याना में इलाज चल रहा है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. विवेक राज ने बताया कि इस तरह का बवंडर समय-समय पर आते रहते हैं। वर्ष 2020 में औरंगाबाद क्षेत्र में भी ऐसा ही बवंडर आया था।
विज्ञापन

आधा घंटे तक मचाई तबाही
चक्रवाती तूफान तकरीबन आधा घंटे तबाही मचाता रहा। गांव हरवानपुर निवासी किसान ईश्वर सिंह, जग्गन सिंह, गजे सिंह, राजेश कुमार, ललित, धर्मेंद्र आदि ने बताया कि उनकी ईख, आम के बाग व खेतों में खड़ी धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। गांव चिंगरावठी में वीर सिंह की दीवार व टीनशेड, रामवीर की दीवार, महिपाल की टीनशेड, दुर्गा की टीन व दीवार व विक्रम की टीन शेड उड़ गई। 32 विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर गिरने से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा
चक्रवाती तूफान आने के बाद लोग अपने घरों को छोड़कर भाग खड़े हुए। कुछ लोगों ने अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाया। सोशल मीडिया पर ऊंचे-ऊंचे बवंडर को देखकर लोग अचंभित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कहना है कि इस तरह का मंजर पहले कभी नहीं देखा था। बुजुर्ग बताते हैं कि पहले काली आंधी आती थी, लेकिन इस चक्रवात ने सबको पीछे छोड़ दिया।
नुकसान का आकलन शुरू
चक्रवाती तूफान की सूचना मिलते ही एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी, एडीएम फाइनेंस विवेक सिंह, एसडीएम स्याना मधुमिता सिंह, सीओ स्याना वंदना शर्मा मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने घायलों की मदद की। प्रशासनिक टीम नुकसान का आकलन करने में जुटी है।

चक्रवाती तूफान से जो भी नुकसान हुआ है। उसका आकलन कराया जा रहा है। पीड़ितों को नियमानुसार आगामी 24 घंटे के भीतर सर्वे कराकर दैवीय आपदा नियम के तहत सहायता दी जाएगी। - सीपी सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed