{"_id":"60c3a16e8ebc3e58b33c5b6e","slug":"cyber-crime-bulandshahr-news-gbd220271810","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतर्कता से शिकंजे में आए ठग, पीड़ित के खाते में लौटे 1.47 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतर्कता से शिकंजे में आए ठग, पीड़ित के खाते में लौटे 1.47 लाख रुपये
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में बढ़ रहे साइबर अपराध को रोकने के लिए क्राइम ब्रांच साइबर टीम लगातार काम कर रही है। बीते दिनों टीम ने छह लोगों की करीब 2.22 लाख रुपये नकदी ठगे जाने से बचाया। अब समय रहते शिकायत मिलते ही एक व्यक्ति के खाते से ठगी गई करीब 1. 47 लाख रुपये रकम को बचा लिया। पीड़ित के खाते में वापस करा दिया गया है।
गत 23 फरवरी को पीड़ित ज्ञान सिंह निवासी ग्राम ककरियाखेडा थाना अहमदगढ़, बुलंदशहर ने एसपी क्राइम को ऑनलाइन ठगी होने की शिकायत की थी। उसने बताया था कि गत 25 जनवरी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन के माध्यम से उस के बैंक खाते की जानकारी हासिल की थी। इसके बाद साइबर क्राइम के जरिये अवैध तरीके से पीड़ित के बैंक खाते से ऑनलाइन 1,47,024 रुपये निकाल लिए गये थे। शिकायत पर साइबर सेल की टीम ने मामले की जांच पड़ताल की। पीड़ित ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आकर टीम का आभार व्यक्त किया।
72 घंटे में हुई कार्रवाई तो बच जाएगी रकम
एसपी क्राइम कमलेश बहादुर ने बताया कि साइबर अपराध होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। अगर 72 घंटे के अंदर कार्रवाई हो तो आपके धन के वापस होने की अधिक संभावना रहती है। देरी करने पर रुपये वापस मिलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
ऐसे हुए प्रयास
साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जनकारी मिलते ही संबंधित कहते कि जनकारी की गई साथ ही उक्त खाते को बैंक अधिकारियों से संपर्क कर फ्रिज कर दिया गया था। मामले में संबंधित बैंक अफसरों से बात कर बुधवार को उसकी रकम वापस करा दी गई है।
केस एक
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी सुरेशचंद्र सिंह पुत्र रामफल सिंह ने बीते दिनों तहरीर देकर बताया था कि गत 31 मई को किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं का नाम अशोक श्रीवास्तव बताया। शातिर ने बताया कि वह बुलंदशहर ट्रेजरी से बोल रहा है और पीड़ित के खाते संबंधी जानकारी बता कर कोरोना काल में खाते में हर महीने 2,800 रूपये बढ़ोतरी का प्रलोभन देकर ओटीपी ले लिया। एसके बाद सुरेश चंद्र के खाते से ऑनलाइन 52,200 रुपये निकाल लिए थे। मामले में साइबर टीम ने तीन दिन पूर्व 52,200 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराए।
केस दो
स्याना क्षेत्र निवासी संदीप कुमार ने बीते दिनों साइबर सेल में शिकायती पत्र सौंपा था। जिसमें उन्होंने बताया था कि उसके खाते से अज्ञात शातिरों ने झांसे में लेकर ओटीपी पूछ लिया। इसके बाद उसके खाते से 72942 रुपये निकाल लिए थे। साइबर सेल प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि जानकारी होते ही मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए खाते को फ्रीज करा दिया गया था। साथ ही 1 हफ्ते के बाद पीड़ित की रकम उसके खाते में वापस करा दी गई।
बीते दिनों इनके भी रुपये कराए गए वापस
1. अजय हितकारी निवासी ग्राम रंगपुर थाना सलेमपुर के भी 9999 रुपये खाते में वापस कराए।
2. बृजभूषण सिंह निवासी मौ0 कोठियात थाना कोतवाली नगर के 37,750 रुपये वापस खाते में आये।
3. भूपेन्द्र कुमार निवासी ग्राम जुगसाना थाना जहांगीराबाद के18300 रुपये वापस कराए।
4. वसीम अकरम निवासी ग्राम सिटी हॉस्पिटल बीसा कॉलोनी के 30,841 रुपये खाते में आये।
न दें अपनी जानकारी
1. किसी अज्ञात नंबर से काल आने पर अपने खाते संबंधी कोई जानकारी न किसी को न दें।
2. बैंक अधिकारी आपको फोन पर कॉल कर आपकी खाते की जानकारी नहीं मांगते हैं।
3. ऑनलाइन शॉपिंग आदि में पूर्ण रूप से सावधानी बरतें, किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।
4. फेसबुक आईडी प्रोफाइल को लॉक रखें जिससे आपके फोटो के गलत प्रयोग न हो सके।
कोट
मामले की शिकायत जल्द से जल्द करें। 72 घंटे के भीतर शिकायत करने पर रकम वापसी की उम्मीद अधिक रहती है। - कमलेश बहादुर, एसपी क्त्रसइम