फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Crowd in trains, commuting to Mata Vaishno Devi becomes difficult

Bulandshahar News: ट्रेनों में भीड़, माता वैष्णो देवी आना-जाना हुआ कठिन

Tue, 08 Oct 2024 10:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Updated Tue, 08 Oct 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं को ट्रेनों में कन्फर्म सीट न मिलने पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मां वैष्णो देवी धाम जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ के चलते तत्काल में भी सीटें नहीं मिल रही हैं। बुलंदशहर होकर उधमपुर चलने वाली एकमात्र ट्रेन में थर्ड एसी से लेकर स्लीपर में लंबी वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन




सूबेदारगंज-उधमपुर एक्सप्रेस ट्रेन बुलंदशहर से होकर मां वैष्णो देवी जाती है। बाकी ट्रेन दिल्ली होकर मां वैष्णो देवी जाती हैं। नवरात्र शुरू होने से पूर्व ही इस ट्रेन में आरक्षित सीटें फुल हो गईं। ऐसे में श्रद्धालुओं को तत्काल टिकट लेने और दिल्ली से होकर मां वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनों में आरक्षित टिकट लेकर सफर करना पड़ रहा है। इसके लिए श्रद्धालुओं को दिल्ली जाना पड़ता है।
विज्ञापन

नवरात्र के कारण सभी ट्रेनों में भारी भीड़ चल रही है। बुलंदशहर से उधमपुर जाने वाली सूबेदारगंज उधमपुर एक्सप्रेस में आठ अक्तूबर को स्लीपर में 22 वेटिंग व थर्ड एसी में 15 वेटिंग, 12 अक्तूबर को स्लीपर में 30 वेटिंग व थर्ड एसी में 12 वेटिंग व सेकेंड एसी में आठ वेटिंग चल रही है। इसी प्रकार वापसी में नौ नवंबर को स्लीपर में 41 वेटिंग, थर्ड एसी में 17 वेटिंग और 13 अक्तूबर को स्लीपर में 44, थर्ड एसी में 19 और सेकेंड एसी में नौ वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--



सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को सूबेदारगंज से चलकर एक्सप्रेस ट्रेन रात 11:25 पर ठहराव है। वापसी में कैप्टन तुषार महाजन से चलकर एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक बुधवार व रविवार को सुबह 05:05 पर स्टेशन पर आती है। आने-जाने के लिए प्रतिदिन यात्री आकर आरक्षित टिकट बुक कराते रहते हैं। - शैलेंद्र कुमार, बुलंदशहर स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed