फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   crops came in the grip of flood

Bulandshahar News: बाढ़ की चपेट में आई हजारों बीघा फसल, आबादी में भी घुसा पानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
crops came in the grip of flood
अहार क्षेत्र में खेतों में भरे पानी में तैरकर सामान लेने जाते लोग। - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अनूपशहर/अहार/नरौरा।
गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार सुबह करीब छह इंच जल में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। आबादी क्षेत्र के साथ हजारों बीघा फसल बाढ़ की चपेट में आ चुकी है। नरौरा में श्मशान घाट तक पानी पहुंच गया है। अनूपशहर में आबादी वालों इलाकों में पानी घुस चुका है। प्रशासन ने अगले एक-दो दिनों में जलस्तर घटने की संभावना जताई है।
बाढ़ के हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को ही अलर्ट जारी कर किसानों के खेतों पर न जाने की मुनादी करा दी थी। अनूपशहर में पिछले तीन दिन से आबादी में पानी जमा हुआ है। नरौरा में राजघाट के बाजार में दूसरे दिन भी पानी भरा रहा। गंगा किनारे स्थित श्मशान घाट में भी पानी भर चुका है। बिहार घाट, नौदेयी और रामघाट क्षेत्र के गोकुल पुर खादर, नोजल पुर खादर और सरदार नगर के किसानों की गंगा किनारे की फसलें डूब चुकी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पशुओं के लिए चारे का भी संकट खड़ा हो गया है। किसान अपनी नष्ट होती फसल को देख चिंतित हैं। अहार में शुक्रवार को बाढ़ की चपेट में आए लोगों ने नाव से अपने सामान सुरक्षित क्षेत्र में पहुंचाना शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है। लेखपाल और बनाई गई चौकियों से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन


हाई अलर्ट पर बैराज
नरौरा सिचाई विभाग हेडवर्क्स के एसडीओ अंकित सिंह ने बताया कि शुक्रवार की कुल पानी की आवक 3.31 लाख क्यूसेक प्रति सेकंड रही। बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 3,17,358 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। बृहस्पतिवार को बैराज पर कुल पानी की आवक 3,26,739 क्यूसेक थी। बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 3.12 लाख क्यूसेक पानी की प्रति सेकंड निकासी हो रही है। बैराज पर हाई अलर्ट जारी है। तटबंधों पर भी निरंतर पेट्रोलिंग की जा रही है। राजघाट के ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह ने बताया की प्रशासन के निर्देश पर पर्याप्त मात्रा में गोताखोर, जीवन रक्षक जैकेट और नावें तैयार रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसलों को सबसे अधिक नुकसान

गंगा का जलस्तर बढ़ने से अनूपशहर और नरौरा की आबादी क्षेत्र में परेशानी बढ़ गई है। फसलों को भी काफी नुकसान हो रहा है। अहार क्षेत्र के किसान रमेश और प्रमोद, ऊंचागांव क्षेत्र के किसान श्योपाल और मुकेश, अनूपशहर क्षेत्र के किसान प्रदीप और नरौरा क्षेत्र के किसान महेंद्र का कहना है कि हजारों बीघा फसल बाढ़ की चपेट में आ गई है। सब्जी की फसलें पूरी तरह खराब हो चुकी हैं। पशुओं के लिए चारे का संकट भी खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed