फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Criminal wanted for attempt to murder arrested in encounter, partner absconding

Bulandshahar News: हत्या के प्रयास में वांछित बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Criminal wanted for attempt to murder arrested in encounter, partner absconding
सिकंदराबाद। बाइक सवार बदमाशों से मंगलवार की रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश से चोरी की बाइक, अवैध असलाह, नकदी बरामद की है। आरोपी कोतवाली में उसके खिलाफ दर्ज हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन


सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना के आधार पर मंगलवार की रात में कोतवाली पुलिस दनकौर तिराहे के पास संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर दनकौर रोड पर उन्होंने बाइक को दौड़ा दिया।
विज्ञापन

पुलिस के पीछा करने पर उनकी बाइक निजामपुर बिजली घर के पास फिसल कर गिर गई। पुलिस के घेराबंदी करने पर बदमाशों ने जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वही अंधेरे का फायदा उठाकर उसका साथी फरार हो गया। घायल बदमाश को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल बदमाश की पहचान गांव बरखेड़ा थाना कुरावली जनपद मैनपुरी निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू के रूप में हुई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी से चोरी की बाइक, जो उसने जनपद गाजियाबाद के साहिबाबाद से चोरी की थी, तमंचा, कारतूस, खोखा और 1.60 लाख की नकदी बरामद की गई। उसके खिलाफ कोतवाली सिकंदराबाद में हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज थी, जिसमें वह वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed