फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Criminal carrying reward of Rs 25,000 arrested in encounter

Bulandshahar News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरंगाबाद। अगौता थाना क्षेत्र की पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। घायल बदमाश चार मार्च की रात बायो गैस प्लांट में हुई डकैती के मामले में शामिल था। वारदात के बाद आरोपी फरार चल रहा था, आरोपी के खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि बुधवार की दोपहर अगौता पुलिस बागवाला चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गांव खंगावली की ओर से एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन उसकी बाइक फिसल गई। इसके बाद पुलिस को आता देखकर आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान ईस्माइल निवासी गांव निडोरी गाजियाबाद के तौर पर हुई। पुलिस ने बताया कि तीन मार्च की रात अगौता क्षेत्र के बुलंद बायो गैस प्लांट में हुई डकैती में आरोपी शामिल था और वारदात के बाद से फरार चल रहा था। जिसके चलते एसएसपी की ओर से आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध असलाह, कारतूस और बाइक बरामद की है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed