{"_id":"57112f4a4f1c1b91154a6b31","slug":"zilla-panchayat-members-tried-to-rape-the-teenager-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य के पुत्र ने किशोरी से की रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला पंचायत सदस्य के पुत्र ने किशोरी से की रेप की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 15 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत सदस्य के पुत्र ने रामघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ रेप की कोशिश की। विरोध करने पर उसने तमंचे की बट से उसे घायल कर दिया। थाना स्तर से सुनवाई न होने पर पीड़ित परिवार एसएसपी से मिला। शुक्रवार दोपहर एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
किशोरी की मां ने तहरीर दी कि 12 अप्रैल की शाम 8 बजे उसकी 15 वर्षीय बेटी शौच के लिए खेत में गई थी। जिला पंचायत सदस्य का बेटा वहां पहुंच गया। उसने उसके साथ रेप की कोशिश की। विरोध करने पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
शोर सुनकर गांव के दो-तीन लोग पहुंचे तो वह जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। आरोप है कि जब वह अपनी बेटी को लेकर थाने गई तो पुलिस ने न तो रिपोर्ट लिखी और न ही मेडिकल कराया। थकहार वह एसएसपी के पास पहुंची।
विज्ञापन