{"_id":"56f2d5774f1c1bd75cf14d24","slug":"worker-of-idea-kidnapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइडिया कंपनी की कर्मी अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आइडिया कंपनी की कर्मी अगवा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 23 Mar 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
आइडिया सेल्यूलर कंपनी में काम करने वाली युवती को कार सवारों ने अगवा कर लिया। आरोपियों में एक महिला का सहकर्मी भी शामिल है। वारदात के समय युवती भाई के साथ होली का सामान खरीदने बाजार गई थी। युवती की विधवा मां ने दोनों आरोपियों को नामजद कराया है।
क्षेत्र के कॉलोनी निवासी विधवा ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी बाईपास पर आइडिया सेल्यूलर कंपनी में नौकरी करती है। ऑफिस में मोहित कुमार गुप्ता निवासी भटौला थाना कोतवाली देहात भी काम करता है।
आरोप है कि 17 मार्च की सुबह करीब 9.30 बजे उसकी बेटी अपने भाई के साथ बाजार जा रही थी। तभी मोहल्ले में ही मोहित और उसके दोस्त चेतन कुमार कार से आए और युवती को जबरन उठा ले गए। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के भाई को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
किसी तरह घर पहुंचकर युवती ने अपनी विधवा मां को आपबीती बताई। पीड़िता ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि दोनों युवक मोहित कुमार और चेतन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। युवती को तलाश किया जा रहा है।