{"_id":"575067d74f1c1b7d2810b9f8","slug":"women-killed-for-dowry-in-jahagirabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Thu, 02 Jun 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
दहेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवीनगर गांव में दहेज में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता को जलाकर मार डाला गया। गुपचुप अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे ससुराली और पुलिस के पहुंचने पर शव छोड़कर भाग गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पति और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
भाई रजुआ पुत्र खचेड़ू निवासी माकड़ी ने बताया कि उसकी बहन रुबीना (21) का निकाह एक वर्ष पूर्व नवीनगर गांव निवासी मनीष पुत्र नबाब के साथ हुआ था। शादी में दान दहेज दिया गया था, लेकिन पति व ससुराल के लोग रुबीना पर बाइक लाने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
भाई रजुआ ने बताया कि उसने ससुराल वालों से जल्द बाइक देेने का वायदा किया था। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर वे पुलिस के साथ मौके पहुंचे तो ससुराली भाग निकले। ससुराल वाले रुबीना का गुपचुप अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे। पुलिस ने रुबीना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन