{"_id":"1979f437200f3c2084181d5d5163599b","slug":"women-died-after-having-injection-in-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत, हंगामा
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
पेट दर्द की शिकायत के बाद नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुई महिला की इंजेक्शन लगने के बाद मौत हो गई। महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
दानपुर के पूठरी कला गांव निवासी सतवीर (50) पत्नी देवदत्त शर्मा को शुक्रवार सुबह पेट दर्द की शिकायत के बाद नगर के दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों ने महिला को दर्द का इंजेक्शन लगाकर अल्ट्रासाउंड के लिए भेज दिया। अल्ट्रासाउंड कराने के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। भड़के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बाद में अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच समझौता हो गया। परिजन महिला के शव को ले गए।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि महिला के पेट में पानी भरा था। महिला की आंत फट गई थी। उसे पेन किलर का इंजेक्शन लगाया गया था। वहीं, सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने जानकारी से इंकार किया है।