{"_id":"8ff70f370877ce9b579343f768a3f54d","slug":"witness-and-policemen-will-get-punishment-if-found-guilty-in-fake-passport-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाह और पुलिसकर्मियों की आएगी शामत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गवाह और पुलिसकर्मियों की आएगी शामत
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज पर बने पासपोर्ट मामले में जांच का दायरा बढ़ने के साथ ही गवाहों और पुलिसकर्मियों की शामत आने लगी है।
पासपोर्ट में गवाही देने वाले और इसे सत्यापित करने वाले पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज होगी। कार्यवाहक एसएसपी के निर्देश पर पासपोर्ट से संबंधित रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
मुख्य आरोपी के साथ अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
सास-ससुर को मां-बाप दर्शाकर पासपोर्ट बनवाने वाले विकास के खिलाफ पुलिस जल्द ही कार्रवाई करेगी। वहीं खुफिया एजेंसी आईबी और शासन द्वारा मामले को संज्ञान में लेने के बाद पुलिस की जांच का दायरा भी बढ़ गया है।
कार्यवाहक एसएसपी राजेश कुमार ने पासपोर्ट से संबंधित रिकॉर्ड खंगालने के आदेश दिए हैं। साथ ही पासपोर्ट के समय दी गई गवाही और सत्यापन करने वाले पुलिसकर्मियों की लिस्ट भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
गवाहों के साथ-साथ कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। चंद रुपयों के लिए देश की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।
करीब पांच माह पहले नगर कोतवाली में तैनात मुंशी सूरज यादव को पासपोर्ट के नाम पर रिश्वत लेने वाले के मामले में एसएसपी अनंत देव ने सस्पेंड किया था। चंद दिनों बाद ही उसे कोतवाली देहात में तैनाती दे दी थी।