फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ' Wife had an affair , killed '

‘पत्नी के थे अवैध संबंध, मार डाला’

Tue, 17 May 2016 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Tue, 17 May 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
' Wife had an affair , killed '
हत्या - फोटो : अमर उजाला

सपा नेता  मुस्तकीम के बेटे हसीन ने अवैध संबंधों के कारण पत्नी की हत्या की थी।  रविवार देर रात गिरफ्तारी के बाद उसने कबूला कि झगड़े के बाद उसने  गला दबा पत्नी इमराना को  मार डाला था ।  कोतवाली क्षेत्र के अंधैल गांव निवासी सपा नेता मुस्तकीम की पुत्रवधू इमराना  की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।

विज्ञापन


इमराना का शव उसके कमरे में बेड पर मिला था। चचिया ससुर अशफाक ने पति हसीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 10 और लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार रात पुलिस ने दबिश देकर पति हसीन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि हसीन से पूछताछ में पता चला है कि इमराना के उसके मायके में किसी से अवैध संबंध थे। बार-बार समझाने के बाद भी वह उससे मिलना-जुलना बंद नहीं कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा रहता था। शुक्रवार रात भी इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। गुस्से में उसने इमराना का गला दबा दिया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हसीन को जेल भेज दिया।

कानूनी दाव-पेच में उलझी हत्या, दहेज हत्या की रिपोर्ट
इमराना की मौत हत्या, या दहेज हत्या यह मामला कानूनी दांव-पेच में उलझकर रह गया है। पहले इमराना के चचिया ससुर अशफाक ने भतीजे हसीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


बाद में पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित 6 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या में रिपोर्ट तरमीम कर दी। शादी को सात साल से अधिक समय बीत जाने के कारण अब पुलिस दहेज हत्या को दोबारा से हत्या में तरमीम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed