{"_id":"57f2ac464f1c1b8d3226ff4e","slug":"wife-fled-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को छोड़कर भागा, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को छोड़कर भागा, हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला /बुलंदशहर
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो माह पहले हाईवे स्थित एमएमआर मॉल के पास युवती को छोड़कर भागने के मामले में नया मोड़ आ गया है। सोमवार को बाजार घुमाने के बहाने लाकर पति उसको अंसारी रोड चौराहे पर छोड़कर चला गया। युवती ने रोते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे महिला थाने ले गई। जहां उससे पूछताछ कर पति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मूलरूप से लखनऊ निवासी युवती नोएडा के एक मॉल में काम करती है। वह नोएडा के ही सेक्टर-82 स्थित एक पीजी में रहती थी। इसी दौरान अनूपशहर थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव निवासी युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और तीन साल तक उससे शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद युवती ने नोएडा के सेक्टर-49 में युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने 9 मई 2016 को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद नौ अगस्त की सुबह युवती को आरोपी युवक के परिजन उसके पास पहुंचे। आरोपियो ने युवती को कार में बैठाया और समझौते का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
उन्होंने कार में ही मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर बुलंदशहर स्थित मॉल के निकट छोड़कर भाग गए। पुलिस ने युवती की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की और युवक के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद युवक शादी करने के लिए राजी हो गया। शादी के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
बताते हैं कि सोमवार को युवक उस युवती को लेकर अंसारी रोड चौराहे पर बाजार घुमाने बहाने लेकर आया। वहां उसे छोड़कर भाग गया। युवती ने रोते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे महिला थाने लेकर पहुंची। जहां उससे पूछताछ के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।