फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   widow sabotages marriage of brother in law, alligated rape.

रेप का आरोप लगा विधवा ने रुकवाई देवर की बारात

Thu, 26 Nov 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला, डिबाई
अमर उजाला, डिबाई Updated Thu, 26 Nov 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
widow sabotages marriage of brother in law, alligated rape.
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को भाभी से रेप करने का आरोपी देवर बारात लेकर निकला तो पीड़िता की सूचना पर पुलिस ने दबिश दे दी।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के डर से आरोपी देवर भाग गया। पुलिस ने देवर के माता-पिता और उसके छोटे भाई को हिरासत में ले लिया। वहीं, बारात का इंतजार कर रही दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है।

पीड़िता ने 23 नवंबर को तहरीर में बताया था कि डिबाई थाना क्षेत्र के एक गांव में उसका मायका है। वर्ष 2007 में उसका विवाह अलीगढ़ जिले के थाना जवां क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुआ था।
विज्ञापन


वर्ष 2014 में सड़क हादसे में उसके पति की मौत हो गई थी। उसकी चार वर्ष की पुत्री भी है। आरोप है कि उसका देवर शादी का झांसा देकर उसके साथ एक साल तक रेप करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सास-ससुर और दो देवरों ने भी सहमति दे दी। अब शादी करने के  लिए चार लाख रुपये मांग रहा है और दूसरी जगह शादी कर रहा है। पुलिस ने चार दिन से एफआईआर को दबाए रखा।


यह मामला बृहस्पतिवार को उस समय उजागर हुआ जब पुलिस आरोपी को पकड़ने अलीगढ़ में उसके गांव पहुंची। जानकारी के मुताबिक, जब पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी देवर गांव छोड़कर फरार हो गया।

कर्णवास चौकी प्रभारी, केसी गौतम ने बताया कि तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed