{"_id":"570002294f1c1bbf75f00273","slug":"whatsapp-objectionable-comment-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक टिप्पणी, एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक टिप्पणी, एफआईआर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
वॉट्सऐप
- फोटो : अमर उजाला
व्हाट्सएप पर एक व्यक्ति ने ग्रुप बनाया और उस ग्रुप के कुछ सदस्यों ने एक व्यक्ति के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है। कालाआम चौराहे के निकट रहने वाले नरेंद्र प्रताप ने तहरीर में बताया कि व्हाट्सएप पर मुख्य समाचार नाम से एक ग्रुप बना हुआ है।
विज्ञापन
ग्रुप एडमिन का नंबर 8859797916 है। उस ग्रुप में नरेंद्र प्रताप के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक पोस्ट किए गए हैं। जिसके बाद कुछ लोगों ने उस पर कमेंट्स किए हैं। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन