फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   What's App another catastrophic viral video, FIR

व्हाट्स एप पर एक और आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एफआईआर दर्ज

Fri, 03 Mar 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 03 Mar 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
What's App another catastrophic viral video, FIR
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

पहासू में बवाल होने के बाद आपत्ति जनक वीडियो न डालने के पुलिस के सख्त निर्देश के बाद भी लोग बाज नहीं हा रहे हैं। पुलिस एक दो मामलों में कार्रवाई भी कर चुकी है। खुर्जा में भी एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है। वाट्सअप ग्रुप में आपत्ति जनक वीडियो डालने पर एडमिन ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जबकि ग्रुप में इस तरह का वीडियो न डालने के संदेश भी दिए गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई है। कोतवाली क्षेत्र के सराय मुर्तजा निवासी शमशाद ब्रेकिंग न्यूज ऑफ खुर्जा के नाम से एक वाट्सएप ग्रुप चलाते हैं। पहासू में बवाल के बाद एडमिन ने ग्रुप में किसी भी तरह के सांप्रदायिक और आपत्तिजनक वीडियो न डालने के लिए संदेश जारी किया था।
विज्ञापन


बावजूद इसके मुरारी नगर निवासी यामीन नाम के व्यक्ति ने ग्रुप में एक आपत्तिजनक वीडियो डाल दी। इसे लेकर कोतवाली पहुंचे एडमिन ने शुक्रवार को कोतवाली में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्र ने बताया कि इस तरह के आपत्ति जनक वीडियो डालने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है। ऐसे लोगों को किसी भी हाल में बख्सा नहीं जाएगा।

एडमिन को छोड़ा, वीडियो डालने वाले को भेजा जेल
 व्हाट्सअप पर आपत्तिजनक वीडियो डालने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं ग्रुप एडमिन को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। इसके अलावा एडमिन से ग्रुप को भी डिलीट करा दिया गया। व्हाट्सअप पर बने एक ग्रुप पर नगला करन निवासी धर्मवीर ने आपत्तिजनक वीडियो डाल दिया था।


बृहस्पतिवार को नगर कोतवाली पुलिस ने ग्रुप एडमिन जेपी गुप्ता को हिरासत में ले लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी युवक धर्मवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं ग्रुप एडमिन को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। एसएसपी ने ग्रुप भी डिलीट करवा दिया। कोतवाली प्रभारी पोषीराम शर्मा ने बताया कि सांप्रदायिक माहौल नहीं बिगड़ने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed