{"_id":"587bca764f1c1bd103efe8df","slug":"villagers-agitated-on-fake-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हिरासत पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध हिरासत पर फूटा गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Mon, 16 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘हफ्तेभर पहले स्याना रोड पर चार लोगों से हुई लूट कबूलवाने के लिए मंडी चौकी पुलिस गांव मानकपुर के रहने वाले पांच युवकों को अवैध रूप से हिरासत में रखकर पांच दिन से पीट रही है।
इतना ही नहीं उन्हें छोड़ने के लिए चौंकी इंचार्ज परिजनों से रिश्वत मांग रहे हैं।’ यह गंभीर आरोप लगाते हुए मानकपुर के ग्रामीणों ने रविवार को मंडी चौकी पुलिस के खिलाफ एसएसपी आवास पर प्रदर्शन किया।
मानकपुर के सुरेश, मुनेश, प्रवीन,रामोतार, संजय, आदेश, राजवती, संतोष, सोमवती, सुधा आदि ने बताया कि करीब पांच दिन पहले पुलिस गांव पहुंची और मानकपुर निवासी श्यामवीर उर्फ छोटे पुत्र महेंद्र, मोनी पुत्र सुकेंद्र, राहुल पुत्र विक्रम, राहुल पुत्र लायकराम, मुंगली पुत्र सतवीर सिंह को उठाकर चौकी ले आई।
विज्ञापन
पुलिस करीब एक सप्ताह पहले स्याना रोड पर कार में चार लोगों के साथ लूट की वारदात कबूलवाने के लिए पांचों को पीट रही है। श्यामवीर की मां संता देवी और राहुल की मां मंजू का आरोप है कि पुलिस युवकों को छोड़ने की एवज में घूंस मांग रही है।
वहीं मोनी की मां गीता देवी का आरोप है कि जब परिजनों ने चौकी पहुंचकर चालान करने या छोड़ने की बात कही तो उनके साथ भी मारपीट की। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस न तो उनका चालान कर रही है और न ही उन्हें छोड़ रही है।