{"_id":"57ae0ebc4f1c1bb17cee4683","slug":"vigilance-team-caught-absa-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीएसए को रिश्वत लेते विजलेंस टीम ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एबीएसए को रिश्वत लेते विजलेंस टीम ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
सहायक अध्यापक की शिकायत पर टीम ने की छापेमारी
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस की टीम ने छापेमारी कर एक शिक्षक से रिश्वत लेते हुए एबीएसए को दबोच लिया। एबीएसए को पकड़ कर टीम कोतवाली पहुंची। इस घटना के बाद यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन (यूटा) के पदाधिकारी भी कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन
नगर निवासी सुरेंद्र चंद्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय फराना में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। सुरेंद्र चंद्र ने बताया कि उन्हें मेडिकल अवकाश चाहिए था। इसके लिए उन्होंने एबीएसए सुनील मुदगल को प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि एबीएसए उनसे 15 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे। रिश्वत देने से मना करने पर एबीएसए ने फाइल आगे नहीं बढ़ाई और अपने पास रखे रहे। सुरेश चंद्र ने बताया उन्होंने एबीएसए द्वारा रिश्वत मांगे जाने की बात यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन (यूटा) के पदाधिकारियों के समक्ष रखी।
विज्ञापन
इसके बाद इसकी शिकायत विजिलेंस के अधिकारियों को की गई। शुक्रवार को योजना के तहत शिक्षक सुरेश चंद्र 15 हजार रुपये रिश्वत लेकर एबीएसए के कार्यालय पहुंचे। पीछे से उनके साथ विजिलेंस की टीम थी। जैसे ही सुरेशचंद्र ने एबीएसए को 15 हजार रुपये पकड़ाए, विजलेंस की टीम ने उन्हें दबोच लिया।
रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम द्वारा पकड़े गए एबीएसए के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। - विजय प्रकाश सिंह, सीओ खुर्जा