फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Uproar over the death of the woman during treatment

इलाज के दौरान युवती की मौत पर हंगामा

Wed, 03 Aug 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 03 Aug 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Uproar over the death of the woman during treatment
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

सोमवार शाम शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान हुई एक युवती की मौत पर परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया। बाद में परिजनों ने तहरीर देने से इंकार कर दिया। पुलिस ने चिकित्सक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर के झारखंडी निवासी शालू पुत्री गजेंद्र का नगर के प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा था। सोमवार रात करीब 8 बजे शालू की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया।  पुलिस ने चिकित्सक की तहरीर पर युवती की संदिग्ध मौत की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पिता का कहना है कि चिकित्सक की लापरवाही से उनकी बेटी की मौत हुई। वह पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इसलिए तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शालू का उनके यहां उपचार नहीं चल रहा था। सोमवार की शाम वह सीरियस हालत में उनके अस्पताल आई थी। उपचार शुरू करने से पहले ही उसकी मौत हो गई। - डॉ. प्रदीप दीक्षित


डॉक्टर की तहरीर पर युवती की संदिग्ध हालत में मौत की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - जितेंद्र कुमार, कोतवाल
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed