फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two killed, including innocent by fever

बुखार से मासूम समेत दो की मौत

Thu, 01 Sep 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 01 Sep 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Two killed, including innocent by fever
बुखार - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के दो स्थानों पर बुखार की चपेट में आने से आठ साल की मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों पिछले पांच-छह दिनों से बीमार थे। वहीं, बुखार के प्रकोप से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लोगों का आरोप है कि बीमारी के प्रकोप फैलने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग लापरवाह है।
विज्ञापन


लोदोना गांव निवासी सोनू की आठ वर्षीय बेटी राधिका पिछले पांच-छह दिनों से बुखार से पीड़ित थी। परिजन प्राइवेट अस्पताल में बच्ची का इलाज करा रहे थे। बुधवार सुबह अचानक राधिका की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे कस्बा स्थित अस्पताल लेकर आ रहे थे, लेकिन बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, कस्बे के मोहल्ला स्वामीपाड़ा निवासी भगवती शर्मा (62) को पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। मंगलवार रात भगवती शर्मा की मौत हो गई। गौरतलब है कि क्षेत्र में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे पहले हसनपुर गांव में बुखार से सात लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग मूक दर्शक बना हुआ है। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी का कहना है कि जहांगीरपुर क्षेत्र में जहां-जहां लोग बुखार से पीड़ित हैं, वहां टीमें भेजी जा रही है। मौत का क्या कारण है इसकी भी जांच कराई जा रही है।

बनैल गांव में बुखार का प्रकोप
पहास (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के गांव बनैल में विगत दो सप्ताह से बुखार ने पैर पसार रखे है। गांव में बुखार से तीन दर्जन से अधिक ग्रामीण बीमार है। बीमारी से गांव में हाहाकार मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता से अपंजीकृत डॉक्टर की बल्ले-बल्ले हो रही है।

गांव में अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोई कैंप नहीं लगाया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रति गांव में आक्रोश व्याप्त है। बनैल गांव में बुखार का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। बीमार लोगों में शिवदेवी 70, हरिओम 40, मनोज देवी 36, अन्नू 36, भूरा, 46, लीला खां आदि है। गांव में अभी तक सीएचसी की टीम ने कैंप नहीं लगाया है। सीएचसी प्रभारी प्रवीण कुमार ने जल्द कैंप लगाए जाने की बात कही है।

चंदेरू गांव में बुखार का कहर, 300 लोग बीमार
बुलंदशहर (ब्यूरो)। चंदेरू गांव में बुखार का कहर जारी है। गांव में 300 से ज्यादा ग्रामीण बुखार से पीड़ित है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में कोई स्वास्थ्य कैम्प न लगने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।


नगर क्षेत्र से सटे गांव चंदेरू में बुखार ने कहर बरपा रखा है। जानलेवा बुखार की चपेट में आने से ग्रामीण बिस्तरों पर पड़े हुए हैं, और स्वास्थ्य विभाग इससे अंजान है। ग्रामीणों की माने तो अभी तक गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से न कोई डॉक्टर पहुंचा है और न ही गांव में किसी तरह का कोई कैंप लगाया गया है।

इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्राम प्रधान शबाना का कहना है कि कई बार स्वास्थ्य अधिकारियों
को सूचित किया जा चुका है, लेकिन गांव में कोई अधिकारी नहीं आया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed