फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two hours later, finally picked six robbers loot

लूट के दो घंटे बाद ही छह लुटेरे दबोचे

Mon, 20 Jun 2016 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Mon, 20 Jun 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
Two hours later, finally picked six robbers loot
पकड़े गए लुटेरों से सोमवार को पूछताछ करते एसएसपी वैभव कृष्ण। - फोटो : ब्यूरो

खुर्जा पुलिस ने लूट के दो घंटे बाद ही लुटेरों का गैंग धर दबोचा। पकड़े गए छह लुटेरों से लूटी गई रकम, सेंट्रो कार, स्कॉर्पियो और छह तमंचे बरामद हुए हैं। हालांकि गैंग के दो सदस्य कम पुलिस बल का फायदा उठाकर भाग निकले।

विज्ञापन


एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि 19 जून की शाम मीरपुर गांव निवासी मुन्ना पुत्र रशीद अपनी सेंट्रो कार से खुर्जा से गांव जा रहे थे। रास्ते में एक स्कॉर्पियो में सवार आठ बदमाशों ने ओवरटेक कर सेंट्रो को रुकवा लिया और तमंचों से आतंकित कर सेंट्रो कार, 82000 रुपये और आधार कार्ड लूट लिए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने लुटेरों का पीछा किया। पुलिस टीम ने उस्मानपुर गांव के पास बदमाशों के गिरोह के छह सदस्यों को सरगना समेत पकड़ लिया। हालांकि उनके दो साथी भागने में सफल रहे। लुटेरों के पास से लूट में प्रयोग की गई स्कॉर्पियो, लूटी गई सेंट्रो, 82000 रुपये और छह तमंचे बरामद हुए। पकड़े गए लुटेरे अलीगढ़ और कासगंज के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात पंकज पांडेय ने बताया कि अतुल इस गैंग का लीडर है। आरोपी एक माह से लूट के लिए रेकी कर रह थे। पूरा गैंग शिकारपुर रोड स्थित अकरम पुत्र इस्लाम के मुर्गा फार्म पर ठहरता था। वहां रिहान उनको भोजन व अन्य सामान उपलब्ध कराता था।

गैंग को सूचना मिली थी कि मुन्ना पशु बेचकर 10 से 40 लाख रुपये लेकर सेंट्रो कार से आता-जाता रहता है। इसके आधार पर गैंग वाजिदपुर मोड़ के पीछे खड़ा हो गया था। जैसे ही मुन्ना अपनी सेंट्रो कार से वहां से गुजरा तो लुटेरों ने उसका पीछा करके तमंचे दिखाकर उसकी कार समेत नकदी लूट ली थी।

एसपी देहात ने बताया कि यह गैंग बुलंदशहर के अलावा अलीगढ़ में कई लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है।  सीओ, खुर्जा आरपी सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्य अली मोहम्मद ने 16 मार्च 2016 को अपने साथियों के साथ मिलकर शिकारपुर तिराहे के पास से एक व्यक्ति से छोटा हाथी लूटा था, जिसको नोएडा स्थित नाज मोहम्मद के गोदाम में 50 हजार रुपये लेकर कटवा दिया था।


पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार
अली मोहम्मद, निवासी गांव धौरऊ थाना चंडौस जनपद अलीगढ़, अतुल निवासी तालमपुर थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़ (गैंग लीडर), अजीम निवासी मतैना थाना कोतवाली नगर जिला कासगंज, गोलू निवासी खेड़िया हरचंद थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़, दिग्विजय सिंह निवासी वीरसैनी थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़, पुष्पेंद्र उर्फ जैंडो निवासी श्रीनगर कालोनी एटा, अलीगढ़। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed