{"_id":"57d6eb204f1c1b902cd478ca","slug":"two-cow-smuggler-was-finally-picked-up-its-progeny-recovered-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गो-तस्कर दबोचे 33 गोवंश बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गो-तस्कर दबोचे 33 गोवंश बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 12 Sep 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेखौफ गो-तस्करों ने सोमवार को पुलिस टीम पर मिनी ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस टीम ने पीछा कर नेशनल हाईवे पर गंगा बैराज से मिनी ट्रक को पकड़कर 33 गौवंश बरामद किए।
एसओ एचएन सिंह ने बताया कि सोमवार को चैकिंग के दौरान अलीगढ़ से गंगा पार क्षेत्र की ओर जा रहे एक बंद बॉडी मिनी ट्रक को रोकने का इशारा किया तो चालक ने वाहन दौड़ा दिया। पुलिस के पीछा करने पर चालक ने मिनी ट्रक को पुलिस टीम में के उपर चढ़ा कर जानलेवा हमला किया। जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने घेरा बंदी करते हुए मिनी ट्रक का पीछा जारी रखा और हाईवे स्थित गंगा बैराज पर मिनी ट्रक को छोड़कर भाग रहे आरोपी नन्हें व जाकिर निवासी थाना गंज, रामपुर को दबोच लिया। मिनी ट्रक से 33 गौवंश बरामद किए। जिन्हें गोपालजी गौशाला के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन