{"_id":"58a9ded84f1c1b0d4cd84ca8","slug":"two-brothers-killed-in-tractor-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से दो भाइयों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से दो भाइयों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 19 Feb 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रिश्तेदारी में आयोजित सगाई समारोह से बाइक से लौट रहे दो भाइयों की क्षेत्र के गांव चांदौक के पास ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ंत में मौत हो गई। दोनों हापुड़ जनपद के गांव सेहल के निवासी थे। ग्रामीणों के 100 नंबर पर सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने दोनो को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे की उपचार शुरू होने से पहले ही मौत हो गई।
समाचार लिखे जाने तक पुलिस मृतकों के परिजनों का इंतजार कर रही थी। जानकारी के मुताबिक जिला हापुड़ के बहादुरगढ़ थानाक्षेत्र के गांव सेहल निवासी साधू ऊर्फ विक्की (25) पुत्र जुगल सिंह और लीलू (28) पुत्र बिल्लू रविवार देर सायं बाइक से थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव खकूंडा से वापस लौट रहे थे। परिजनों के मुताबिक गांव खकूंडा में इनकी रिश्तेदारी है।
विज्ञापन
वहां एक सगाई समारोह का आयोजन था, जिसमें दोनों भाई शामिल हुए थे। गांव चांदौक व जखैता के बीच तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली से दोनों की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर मौके से भाग गया। ग्रामीणों व अन्य राहगीरों ने घटना की जानकारी 100 नंबर पर पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल पहुंचने पर लीलू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि साधू की भी उपचार शुरू होने से पहले ही मौत हो गई। कोतवाल श्यामवीर सिंह ने बताया कि जेब से मिले कागजात और मोबाइल के आधार पर शिनाख्त कर इनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है।
कार ने ने बाइक को मारी टक्कर , तीन घायल
गांव फराना जमालपुर के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की हालत बिगड़ने पर उसे रेफर कर दिया गया। रविवार दोपहर जेवर के दयानतपुर निवासी उपकार, दिनेश और बिक्की खुर्जा से बाइक पर घर जा रहे थे।
इसी दौरान रास्ते में फराना गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों को जटिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से घायल गजेंद्र को नोएडा रेफर किया गया है।