फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two and a half thousand excuses to lift robbed

लिफ्ट देने के बहाने ढाई हजार रुपये लूटे

Sun, 17 Apr 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 17 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two and a half thousand excuses to lift robbed
लूट - फोटो : अमर उजाला

कार में लिफ्ट देने के बहाने बदमाशों ने युवक से ढाई हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट की। रोहिंदा गांव के निकट पीड़ित युवक को फेंक कर बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन


शनिवार रात करीब 9.30 बजे अलीगढ़ निवासी प्रेम सिंह अलीगढ़ जाने के लिए बस अड्डे पर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान कार में सवार तीन लोग पहुंचे और अलीगढ़ तक चलने की बात कही। प्रेम सिंह उनकी कार में बैठ गया।
विज्ञापन


हाइवे पर कुछ दूर आगे जाने पर कार सवार युवकों ने तमंचे से आतंकित करते हुए प्रेम सिंह के पास रखे ढाई हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। प्रेम सिंह ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाइवे पर रोहिंदा गांव के पास बदमाश प्रेम सिंह को धक्का देकर कार से निकाल दिया और फरार हो गए। वहां आसपास के लोगों ने किसी तरह प्रेम सिंह को अलीगढ़ जा रही एक बस में बैठा कर रवाना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed