फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   truck looted.

प्लास्टिक के दाने से भरा ट्रक लूटा

Mon, 04 Jan 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 04 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
truck looted.
नगर कोतवाली क्षेत्र में सवारी बनकर चढ़े हथियारबंद बदमाशों ने प्लास्टिक के दाने से भरा ट्रक लूट लिया। बदमाश चालक को बंधक बनाकर हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में फेंक गए।
विज्ञापन


हालांकि, बाद में ट्रक मुजफ्फरनगर में लावारिस हालत में बरामद हो गया। ट्रक मालिक बिना रिपोर्ट दर्ज कराए ही ट्रक ले गया। बदायूं निवासी ट्रक चालक अजहर अली ने पुलिस को बताया कि वह ट्रक नंबर एचआर 55 डब्ल्यू 6468 लेकर करनाल से कानपुर के लिए चला था।
विज्ञापन


ट्रक में प्लास्टिक का दाना भरा हुआ था। वह गाजियाबाद के रास्ते बुलंदशहर पहुंचा। बुलंदशहर में नुमाइश ओवरब्रिज के निकट तीन लोग सवारी बनकर चढ़ गए।

सिटी क्षेत्र पार करने के बाद बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे बंधक बना लिया। कुछ आगे जाने पर बदमाशों ने ट्रक रुकवाया और उसमें तीन-चार और लोग चढ़ गए।

एक बदमाश ने ट्रक चलाया और उसे बांधकर हापुड़ के थाना हाफिजपुर के गांव अकढ़ौली के जंगलों में फेंक दिया। किसी तरह अजहर ने खुद को आजाद कराया और हाफिजपुर पुलिस स्टेशन पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने अजहर को बुलंदशहर की घटना बताकर टरका दिया। वहीं, नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि ट्रक में प्लास्टिक का दाना भरा हुआ था।


ट्रक मुजफ्फरनगर में लावारिस हालत में बरामद हो गया है। घटना हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र की है। नगर कोतवाल ने बताया कि उन्हें मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रक मालिक बिना रिपोर्ट दर्ज कराए ही ट्रक ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed