फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Treat sent home for 14 days

इलाज करा 14 दिन के लिए भेजा घर

Fri, 24 Mar 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 24 Mar 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
Treat sent home for 14 days
डेमो

विज्ञापन

पुलिस लाइन में अपने साथी पुलिसकर्मियों पर राइफल तानने और खुदकुशी का प्रयास करने वाले सिपाही को अधिकारियों ने 14 दिन की छुट्टी पर भेज दिया है। बुधवार रात पुलिस ने राहुल राणा को उपचार कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शुरुआती जांच में घटना के पीछे काम का बोझ और डिप्रेशन सामने आ रहा है।

हालांकि पुलिस इस घटना के पीछे पारिवारिक टेंशन को जिम्मेदार बता रहे हैं। बता दें कि 22 मार्च 2017 की शाम पुलिस लाइन में तैनात सिपाही राहुल कुमार राणा ने क्वार्टर गार्ड में ड्यूटी के दौरान शराब पी ली थी। किसी बात पर गुस्से में आकर राहुल ने सरकारी राइफल अपने साथियों पर तान दी थी। राइफल तनते ही सिपाही भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


राहुल खुद राइफल लेकर परेड ग्राउंड में आ गया था। उसने कई बार अपने ऊपर राइफल तानकर खुदकुशी का प्रयास किया। लेकिन डीएम-एसएसपी ने राहुल को अपनी बातों में लगाए रखा। इसी बीच एसएसपी के पीआरओ शौकेंद्र वालियान ने पीछे से राहुल को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते पुलिस लाइन में बड़ी घटना होते-होते बच गई। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार रात राहुल के परिजन बुलंदशहर पहुंचे। पुलिस ने राहुल का उपचार कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। अधिकारियों ने राहुल को 14 दिन की छुट्टी पर भेज दिया।


एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि राहुल के पिता की कैंसर के चलते मौत हो गई थी। जबकि मां का बीमारी के चलते देहांत हो गया था। माता-पिता की बीमारी के इलाज में राहुल आर्थिक रूप से टूट गया था। जिसके चलते पिछले काफी दिनों से डिप्रेशन में रहने लगा। बृहस्पतिवार में दिनभर इसकी चर्चा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed