{"_id":"577167d54f1c1bc77379b811","slug":"trainee-soldier-killed-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनी सिपाही की हत्या में सात पर एफआईआर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेनी सिपाही की हत्या में सात पर एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी सराय गांव में हुई प्रशिक्षु सिपाही की हत्या के मामले में पीड़ित पिता ने गांव के ही सात लोगों को नामजद कराया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रातभर दबिश दी लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
आलमगिरपुर उर्फ छोटी सराय निवासी वीरपाल सिंह पुत्र रामदास ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा शिवकुमार (26) हाल ही में पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुआ था। 18 मई से शिवकुमार पुलिस लाइन में जेटीसी ट्रेनिंग कर रहा था। ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद वह रोज घर लौट कर आ जाता था।
विज्ञापन
करीब 10 दिन पहले शिवकुमार का गांव के कुछ लोगों से क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हो गया था। वीरपाल ने पुलिस को बताया कि शिवकुमार रविवार दोपहर घर पहुंचा था। रात करीब 8 बजे वह घर के पास ट्यूबवेल पर पानी लगा रहा था।
विज्ञापन
तभी गांव के गब्बर पुत्र विजय, मोनू पुत्र विजय, ललित पुत्र राजू, राहुल पुत्र ब्रह्मपाल, रोबिन पुत्र विजय, प्रदीप पुत्र जिले राम और मोहित पुत्र विनय धारदार हथियारों से लैस होकर पहुंचे और शिवकुमार को बंधक बनाकर उसकी गर्दन पर वार कर दिया।
इसके बाद आरोपियों ने चाकू, लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। चीख सुनकर परिजन पहुंचे तो आरोपी भाग खड़े हुए। तब तक शिवकुमार की मौत हो चुकी थी। सूचना पर एसएसपी, सीओ सिटी ओर कई थानों की पुलिस पहुंच गई।