{"_id":"580664084f1c1b726b703cb9","slug":"touched-the-feet-first-then-absconded-with-the-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पांव छूए फिर नगदी लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले पांव छूए फिर नगदी लेकर फरार
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Tue, 18 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
शातिर रुपये लेकर चंपत हो गया।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीराबाद की एक बैंक शाखा से पति की पेंशन निकालकर बाहर निकली वृद्धा को बातों में उलझाकर एक शातिर ने रुपये लेकर चंपत हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अहार थाना क्षेत्र के मौहरसा निवासी स्व. हरस्वरूप शर्मा सिंचाई विभाग के कर्मी थे। उनकी पत्नी नारायणी शर्मा (70) मंगलवार को जहांगीराबाद स्थित पीएनबी से पति की पेंशन निकलने गई थीं।
विज्ञापन
वृद्वा ने बताया कि मंगलवार को करीब दो बजे जब वह बैंक से पेंशन के आठ हजार रुपये लेकर बाहर निकली तभी एक अज्ञात युवक उनके पास आकर पैर छूकर आशीर्वाद लिया और बोला कि अम्मा मुझे पहचाना? वृद्ध अभी कुछ बोल पाती उससे पहले ही शातिर ने बैंककर्मी की ओर से रकम के पैसे छोटे नोटों में देने का झांसा देकर रुपये दिखाने की बात कही।
विज्ञापन
आरोपी के झांसे में आकर वृद्वा ने बटुए से रुपये निकालकर थमा दिए। इस दौरान शातिर वृद्धा को बातों में उलझाकर रुपये लेकर चंपत हो गया। सूचना पर पहुंची कस्बा चौकी पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि बैंक से मिले फुटेज के आधार पर आरोपी युवक को जल्द दबोच लिया जाएगा।