फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three people dead in Bulandshahr

मृतकों में बुलंदशहर के तीन लोग

Sat, 12 Nov 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 12 Nov 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Three people dead in Bulandshahr
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

साहिबाबाद स्थित जैकेट फैक्ट्री में लगी आग में झुलसकर मरे 13 लोगों में तीन बुलंदशहर के रहने वाले थे। जबकि एक यहां का रिश्तेदार था। इनमें गुलावठी कस्बे का और दो पास के गांव रसूलपुर के हैं। जबकि एक मृतक की रसूलपुर में ननिहाल है। उनकी मौत से गांव में कोहराम मच गया।

 शहीदनगर में शुक्रवार सुबह सबमर्सिबल की मोटर के तारों में लगी आग ने जैकेट बनाने वाली फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से 16 कर्मचारी झुलस गए। जिनमें से 13 की मौत हो गई। जबकि तीन घायलों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सूचना पर एसएसपी गाजियाबाद, आईजी मेरठ समेत पुलिस के कई अधिकारी पहुंच गए। मरने वालों में गुलावठी के तीन लोग थे। गुलावठी के मंगल बाजार चौक निवासी सलमान(19) पुत्र स्व. शौकत है। सलमान के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पांच भाईयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। परिजनों के मुताबिक, वह कुछ महीने पहले ही काम पर गया था।  क्षेत्र के गांव गांव रसूलपुर निवासी मौमीन(18) पुत्र जाहिद अली भी जैकेट बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। बुखार होने के कारण वह छुट्टी पर था और छह दिन पहले ही काम पर गया था।

मौमीन अविवाहित था। परिजन साहिबाबाद की चले गए। रसूलपुर के ही फजर मोहम्मद(40) पुत्र आस मौहम्मद भी जैकेट फैक्ट्री में काम करता था। शुक्रवार सुबह उसकी भी जलकर मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी नजमा, दो पुत्र दानिश व हासिम और बेटी रूही समेत चार पुत्रियां छोड़ गया है।


ग्रामीणों ने बताया कि फजर मोहम्मद चार साल पहले परिवार सहित गाजियाबाद चला गया था। वह फिलहाल गांव खचड़ा (मसूरी) में रह रहा था। रसूलपुर निवासी इकराम अली, नासिर अली, इस्तखार आदि ने बताया कि हादसे में एक अन्य नसीम(16) की इसी दुर्घटना में मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed