फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three nominees , case of advocate shot

अधिवक्ता को गोली मारने के मामले में तीन नामजद

Sat, 22 Apr 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर Updated Sat, 22 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Three nominees , case of advocate shot
अधिवक्ता - फोटो : DEMO PIC

विज्ञापन

अधिवक्ता को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित अधिवक्ता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस पूछताछ कर रही है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।

नगर के मोहल्ला हनुमान टीला निवासी अधिवक्ता मौज्जम अली बृहस्पतिवार दोपहर घर पर खाना खाने गए थे। तीन बजे वह खाना खाकर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में दो बाइकर्स ने उसे रोकते हुए फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


गोली मौज्जम के हाथ में लगी। वह घायल हो गए। घायल अधिवक्ता को जटिया अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। इस मामले में पीड़ित अधिवक्ता के भाई मुकर्रम ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मदार दरवाजा निवासी कमर और उसके बेटे अफनान समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि कमर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed