फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three, including a father and son beaten up, police cordon in protest

पिता-पुत्र सहित तीन को पीटा, विरोध में थाना घेरा

Fri, 05 Aug 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Fri, 05 Aug 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Three, including a father and son beaten up, police cordon in protest
पुलिस की बर्बरता से आक्रोशित लोग नरौरा थाने में हंगामा करते हुए। - फोटो : ब्यूरो

थाना क्षेत्र की अणुविहार कॉलोनी में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की पुलिस ने पिटाई कर दी थी। जिसमें एक युवक गंभीर घायल हो गया। लोगों ने थाने में हंगामा किया। सूचना पर सीओ सहित आसपास के थानों की पुलिस पहुंची। काफी देर चले हंगामे के बाद सीओ द्वारा आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


अणुविहार कॉलोनी निवासी परमाणु संयंत्र कर्मी राधेश्याम यादव का पुत्र सतीश शुक्रवार शाम शराब के नशे में घर में हंगामा कर रहा था। अधिक हंगामा होने पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद उत्पात कर रहा सतीश वहां से चला गया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद पुलिस की जीप में बैठकर शराबी सतीश पुन: वापस पहुंचा और अपने परिजन व नीचे रह रहे सुरेन्द्र शर्मा के परिवार को गाली गलौंच करने लगा। आरोप है कि सिपाहियों ने सुरेंद्र शर्मा व उसके पुत्र अंकित शर्मा (18) एवं राधेश्याम यादव के दूसरे पुत्र विनोद के साथ मौके पर मारपीट की। यही नहीं अपने साथ थाने ले जाकर भी पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में अंकित शर्मा की पसलियों में गहरी चोट होने के कारण उसे एनएपीएस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इस पर गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव किया और हंगामा काटा। सीओ डिबाई प्रेमप्रकाश यादव ने बताया कि पीड़ितों को जांच के बार सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed