फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three houses stolen from millions

तीन मकानों से लाखों की चोरी

Thu, 01 Jun 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 01 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Three houses stolen from millions
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

जंक्शन क्षेत्र के सनैता भाईपुर गांव में मंगलवार रात चोरों ने तीन मकानों से लाखों का माल साफ कर दिया। पीड़ित परिवारों ने सुबह चोरी की तहरीर थाने में दी है। सनैता भाईपुर में मंगलवार रात चोरों ने सबसे पहले जगमाल के मकान से 30 हजार रुपये, सोने की एक चेन, तोड़िया, जबकि हीरालाल के घर से तीन अगूंठी, चार पाजेब, पांच हजार रुपये और ओमप्रकाश के घर से 28 हजार पांच सौ रुपये, सोने की एक चेन, एक अंगूठी, पाजेब चोरी कर लिए।

विज्ञापन


खास बात है कि वारदात के वक्त तीनों परिवारों के सदस्य गहरी नींद में ही सोते रहे। सभी को सुबह जागने पर चोरी की जानकारी मिली। पीड़ितों ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी विनित चौधरी ने बताया मामले की जांच की जा रही है। विगत एक सप्ताह के भीतर जंक् शन पर चोरी की ताबड़तोड़ घटनाएं हो रही है, लेकिन पुलिस ने खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed