फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three homes in robbery.

एक ही रात में तीन घरों में डकैती

Tue, 08 Dec 2015 11:06 PM IST
अमर उजाला, डिबाई
अमर उजाला, डिबाई Updated Tue, 08 Dec 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
Three homes in robbery.
कस्बे में डेढ़ दर्जन डकैतों ने सोमवार देर रात हथियार के बल पर तीन घरों में ताबड़तोड़ डकैती की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन



विरोध करने पर डकैतों ने परिजनों को तमंचे के बट और सरिए से पिटाई कर घायल कर दिया। फिर बंधकर बनाकर लाखों की नगदी और गहने लूट ले गए।



इस दौरान डकैतों ने कस्बे के दर्जन भर घरों के बाहर से कुंडी चढ़ा रखी थी, ताकि वारदात के दौरान कोई बाहर न निकल पाए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया है।


 
पुलिस के अनुसार हथियारों से लैस करीब डेढ़ दर्जन डकैत नेशनल पब्लिक स्कूल के पास मोहल्ला सराय बैरूनी में किन्नरों के दो मंजिलें घर में नसेनी के सहारे चढ़कर दाखिल हो गए।
विज्ञापन



इसके बाद नकाबपोश डकैतों ने हाजी किन्नर के बारे में पूछताछ कर प्रथम तल पर सो रहे अकील तथा अजीत को बंधक बनाकर गहने उतरवा लिए।


दूसरे कमरे में किन्नर डॉली, हाजी की बेटी कपसा व अन्य चार लोगों सो रहे थे। डकैतों ने सभी को हथियार के बल पर बंधकर बनाकर मारपीट की।


इसके बाद अलमारी से नगदी और गहने लूट लिए। फिर डकैत पड़ोसी सगीर अहमद के बेटे के घर के छत पर चढ़कर अंदर दाखिल हो गए।



इसके बाद परिजनों को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। परिजन गुड्डू व रिहाना ने पुलिस को बताया कि डकैत अनवार के निकाह के लिए खरीदे गए लाखों रुपये के जेवर तथा 25 हजार की नगदी और कीमती कपड़े लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद डकैत पास के असफाक खॉ के घर में घुस गए। असफाक की पत्नी बेगम रहीसन ने पुलिस को बताया कि डकैतों ने उनकी 15 वर्षीय बेटी तमन्ना और भाई मुकील को चारपाई से बांध दिया।


फिर तमंचा सटाकर घरों की चाबी रहीसन से ले ली। इसके बाद कमरे में रखे 26 हजार की नगदी तथा एक तोले सोना व एक किलों चांदी के जेवर लूट लिए।


पीड़ितों का कहना है कि किन्नर हाजी आशा मध्य प्रदेश के इंदौर में किन्नर सम्मेलन में शामिल होने गई है। उनके लौटने के बाद ही पुलिस को तहरीर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed