{"_id":"578294474f1c1bee067fa7ad","slug":"three-arrested-in-selling-fake-parts-of-famous-companies","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामी कंपनियों के नकली पार्ट्स बनाने वाले 3 धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नामी कंपनियों के नकली पार्ट्स बनाने वाले 3 धरे
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
नकली पार्ट्स बनाकर बेचने वाले गिरोह
- फोटो : अमर उजालाॅ
नगर कोतवाली पुलिस ने नामी कंपनियों के नकली पार्ट्स बनाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके पास से भारी मात्रा में नकली माल बरामद किया है। ये लोग पिछले दो-तीन साल से नामी कंपनियों को करोड़ों रुपये का चूना लगा चुके हैं।
नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि शनिवार शाम सूचना मिली कि शहर में कुछ लोग नामी कंपनियों के पार्ट्स बनाकर बेच रहे हैं। टीम ने मोहल्ला गड़रियों वाली गली में छापेमारी की तो वहां बचन सिंह पुत्र मदन सिंह कुछ साथियों के साथ अपने मकान में नकली बैरिंग व नल के सिलेंडर को ब्रांडेड कंपनी के रैपर में डालकर बाजार में बेचने के लिए तैयार कर रहा था।
टीम ने बचन सिंह और उसके दो साथियों को दबोच लिया।उनकी पहचान सर्वेश कुमार सिंघल पुत्र छोटेलाल निवाीस मोहल्ला वेश्यान और नीरज गुप्ता पुत्र हरप्रसाद गुप्ता निवासी मोहल्ला कृष्णानगर के रूप में हुई।
विज्ञापन
तीनों ने बताया कि वह दिल्ली से माल लाकर बुलंदशहर में नामी कंपनियों के रैपर में पैक कर बेचते थे।़ तीनों के पास से एम्को कंपनी के 100, एनबीसी के 100 और जेएसके कंपनी के 100 वाल वेयरिंग, 20 हैंडपंप के सिलेंडर (लोहा) बरामद हुए।
नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि ये लोग नकली माल पर नामी कंपनियों के रैपर में पैक कर बाजार में बेचते थे। शातिर अब तक नामी कंपनियों को करोड़ों रुपये का चूना लगा चुके हैं। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पकड़ कर छोड़ने वाले दो कांस्टेबल सस्पेंड
नकली पार्टस पर नामी कंपनियों के रैपर में बेचने वाले गिरोह को पकड़कर छोड़ने वाले दो कांस्टेबलों को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। इन दोनों को गिरोह के बारे में मालूम चल गया था। दोनों ने गिरोह को पकड़कर मोटी रकम लेकर छोड़ दिया था।
नगर पुलिस की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने जब तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले कोतवाली देहात में तैनात कांस्टेबल असलम और ओमवीर भाटी ने तीनों को पकड़ लिया था।
बाद में डरा-धमकाकर मोटी रकम लेकर छोड़ दिया था। नगर कोतवाली ने इसकी जांच रिपोर्ट एसएसपी को पेश की। एसएसपी वैभव कृष्ण ने कांस्टेबल असलम और ओमवीर भाटी को ें सस्पेंड कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच भी बैठा दी है।