{"_id":"58a34d7b4f1c1b1235d85ef8","slug":"there-was-a-limit-on-killing-for-the-sake-of-false","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठी आन की खातिर हुई थी सीमा की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झूठी आन की खातिर हुई थी सीमा की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 15 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरायकाजी कसाईबाड़ा मोहल्ला में सीमा की हत्या पांच लाख रुपये के लिए नहीं, बल्कि झूठी आन की खातिर की गई थी। सीमा की हत्या का आरोप सगे भाई पर है। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती का पड़ोसी युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सीमा की मौत के बाद उसके पिता ने मामले को दबाने के लिए ही पांच लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया था।
इसका खुलासा हत्या में नामजद कराए गए इरशाद ने खुद को सीमा का प्रेमी बताते हुए किया है। उसने एक वीडियो वायरल कर सलमान से अपनी जान को भी खतरा बताते हुए अपना प्रेम प्रसंग स्वीकारा था। मंगलवार को कोतवाली में इरशाद ने सरेंडर कर दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि मोहल्ला सरायकाजी निवासी अब्दुल अजीज ने 12 फरवरी की रात नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि उसका बेटा सलमान आवारा किस्म का है। कुछ दिनों से सलमान पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था। रुपये न मिलने पर वह रविवार रात अपने दोस्त इरशाद के साथ आया और तमंचे से अपनी 17 वर्षीय बहन सीमा की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
अब्दुल अजीज ने सलमान और इरशाद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से पुलिस दोनों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। मंगलवार सुबह एक हत्यारोपी इरशाद का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में उसने बताया कि सीमा उसकी प्रेमिका थी। सलमान को इसकी जानकारी हो गई थी। सलमान को आशंका थी कि इरशाद सीमा को लेकर भाग सकता है।
इसलिए उसने सीमा की हत्या कर दी और फिर तलाशता हुआ तमंचा लेकर इरशाद के पीछे काफी दूर तक भागा। किसी तरह इरशाद ने छिपकर अपनी जान बचाई और शहर छोड़कर भाग गया। बाद में जानकारी हुई कि सीमा की हत्या में उसका भी नाम लिखा दिया है। इसलिए मंगलवार सुबह इरशाद ने कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि एक नामजद हत्यारोपी इरशाद को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती पूछताछ में वह खुद को बेकसूर बता रहा है। उसके ऊपर लगे आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सलमान अभी तक फरार है। पुलिस ऑनर किलिंग के बिंदू पर भी जांच कर रही है।