फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   theft in Six minutes in daytime in business men house.

छह मिनट में उड़ाए व्यापारी के घर से लाखों के जेवर

Tue, 16 Feb 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला, गुलावठी
अमर उजाला, गुलावठी Updated Tue, 16 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
theft in Six minutes in daytime in business men house.
तीन शातिरों ने सिर्फ छह मिनट में मोहल्ला रामनगर में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे वस्त्र व्यापारी मनोज सिंहल के घर के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात और नगदी उड़ा ली।
विज्ञापन


वारदात के समय मनोज साप्ताहिक बाजार बंदी होने के कारण माल लेने पिलखुवा गए हुए थे । उनकी पत्नी दुर्गेश एक क्लीनिक पर दवा लेने गई थी।

इसी बीच चोर घर के दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे और सेफ का ताला तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के जेवर और पांच हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। व्यापारी की पत्नी दुर्गेश जब वापस लौटी तो चोरी का पता चला।
विज्ञापन


घर का सामान फैला हुआ था तथा ताले टूटे हुए थे। घटना की सूचना पर मोहल्लावासी वहां एकत्र हो गए तथा पुलिस को सूचित किया। व्यापारी मनोज सिंहल भी सूचना मिलने पर पिलखुवा से वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज ने बताया कि प्राथमिक पड़ताल के बाद करीब 13 तौले सोने के जेवरात, 600 ग्राम चांदी के जेवरात व 5 हजार रुपये नगद चोरी हुए हैं। पुलिस को घटना की तहरीर दे दी गई है।


सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर
चोरों की करतूत पड़ोस के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में चोर दोपहर 1 बजकर 58 मिनट पर घर में दाखिल हुए तथा 2 बजकर 4 मिनट पर सामान समेटकर बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस फुटेज की मदद से अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed