फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   theft in police inspector house.

कोतवाल के घर चोरी

Thu, 10 Dec 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 10 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
theft in police inspector house.
सर्दी बढ़ने के साथ जनपद की पुलिस सुस्त और चोर चुस्त-दुरुस्त हो गए हैं। साथ ही चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह पुलिसवालों के घर को भी नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


सुशीला विहार में किराए के मकान में रहने वाले नरसैना कोतवाल के घर को ही चोरों ने निशाना बना दिया। साथ ही मकान मालिक के घर से भी हजारों का माल साफ दिया।
विज्ञापन


ऐसे में जब पुलिस खुद ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या होगा। वहीं, मकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुशीला विहार निवासी विनोद चौधरी पुत्र महेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह करीब पांच दिन से शहर से बाहर गए हुए थे। उनके मकान में कोतवाल नरसैना प्रभात कुमार वर्मा ने किराए पर कमरा लिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले वह एसएसपी ऑफिस बुलंदशहर में तैनात थे। फिलहाल वह नरसैना में रहते हैं। उन्होंने बताया कि आठ दिसंबर को जब वह घर लौटे तो देखा कि प्रभात कुमार के कमरे समेत अन्य कमरों के ताले टूटे हुए हैं।


घर में रखे सामान बिखरे पड़े हुए हैं। वहीं, नरसैना कोतवाली प्रभारी प्रभात कुमार वर्मा ने बताया कि चोर उनके कमरे से तीन-चार जैकेट, रजाई-कंबल और 20 हजार रुपये चुरा ले गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया।

मकान मालिक की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है, जल्द ही चोरों को दबोच लिया जाएगा। - आरके सिंह, नगर कोतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed