फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The wire connected to the outlying districts fake drug makers.

बाहरी जिलों से जुड़े नकली दवा बनाने वालों के तार

Mon, 08 Feb 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 08 Feb 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
The wire connected to the outlying districts fake drug makers.
नकली दवा बनाने वाले रैकेट के तार अन्य जनपदों में भी फैले हुए हैं। बुलंदशहर में हुई छापेमारी के बाद मिले सुरागों से इनके ठिकानों की जानकारी मिली है।
विज्ञापन


औषधि विभाग के अफसरों ने नकली दवा बना रहे रैकेट की रेकी तेज कर दी है। इसी के चलते कई जनपदों में छापेमारी भी की गई है।

चार दिन पहले मेरठ के बाद सिकंदराबाद के गांव हृदयपुर में भी औषधि विभाग द्वारा नकली दवा बनाने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया गया था।

बड़ी संख्या में बच्चों के प्रयोग में आने वाली दवाओं को पकड़ा गया था। पिछले चार माह से औषधि विभाग के अफसर नकली दवा बनाने वाले गिरोह के पीछे हैं, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

अफसरों को मुजफ्फरनगर और आगरा से कुछ सुराग हाथ लगे हैं। बुलंदशहर के औषधि विभाग के अफसरों ने इन दोनों जिलों के कुछ स्थानों पर छापेमारी भी की है।

हालांकि अभी अफसर छापेमारी के दौरान मिले साक्ष्यों को सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि नकली दवा बनाने वाले इस गिरोह की पहचान अफसरों द्वारा की जा चुकी है। बताया गया है कि अभी कई और जनपदों में विभागीय अफसरों द्वारा छापेमारी की जाएगी।
विज्ञापन


जनपद के कुछ गांवों में है स्टॉक
औषधि विभाग के एक अफसर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जनपद के कुछ गांवों में नकली दवा का स्टॉक छिपे होने की पुख्ता जानकारी है। इस गिरोह की पहचान चिह्नित कर ली गई है। जल्द ही पूरा खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर और आगरा में कुछ स्थानों पर छापेमारी की गई है। नकली दवा के गिरोह की पकड़ के लिए कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। - नरेश मोहन दीपक, ड्रग इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed