फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The whole staff including the Principal beaten

प्रधानाचार्य सहित पूरे स्टाफ को पीटा

Sun, 14 May 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर Updated Sun, 14 May 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
The whole staff including the Principal beaten
प्रधानाचार्य सहित पूरे स्टाफ को पीटा - फोटो : DEMO PIC

क्षेत्र के एक इंटर कालेज में अध्यापक की नियुक्ति को लेकर दबंगों ने प्रधानाचार्य सहित स्टाफ के साथ जमकर मारपीट कर दी। प्रधानाचार्य ने पांच को नामजद करते हुए कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


तहरीर देते हुए प्रधानाचार्य महेश चंद शर्मा ने बताया कि शनिवार को गांव लाड़पुर निवासी एक चयनित अध्यापक अपने साथ दस-बारह लोगों के साथ विद्यालय पहुंचा तथा उसे तुरंत कार्यभार ग्रहण करने का दबाव बनाया। प्रधानाचार्य ने बताया कि उक्त अध्यापक का चयन पैनल प्रबंधन को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


वहीं से कार्यभार ग्रहण करने का आदेश प्राप्त होगा। आरोप है कि इस दौरान और भी दस लोग विद्यालय पहुंचे तथा उनके साथ स्टाफ के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। प्रधानाचार्य ने चयनित अध्यापक सहित कई को नामजद करते हुए बीबीनगर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीबीनगर थाना प्रभारी उदयबीर सिंह बालियान ने बताया कि प्रधानाचार्य की ओर से तहरीर दी गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed