फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The team, including the excise inspector demanded bribes

दरोगा समेत आबकारी टीम ने मांगी रिश्वत

Sat, 18 Jun 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/खुर्जा जंक्शन
अमर उजाला ब्यूरो/खुर्जा जंक्शन Updated Sat, 18 Jun 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
The team, including the excise inspector demanded bribes
रूपये - फोटो : ब्यूरो

जंक्शन चौकी क्षेत्र में एक दरोगा और आबकारी टीम की ओर से परचून व्यापारी से रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व पीड़ित व्यापारी को चौकी पुलिस उठाकर ले गई थी और 20 हजार रुपये देने पर छोड़ दिया था और 10 हजार रुपये बकाया रह गया था।

विज्ञापन


अब आबकारी टीम पीड़ित से बकाया रिश्वत के 10 हजार रुपये मांग रहे हैं। पीड़ित ने इसकी रिकार्डिंग कर एसएसपी से शिकायत की है। जंक्शन क्षेत्र के शिव कॉलोनी निवासी हरिओम पुत्र नाथूराम परचूने की दुकान चलाता है।
विज्ञापन


हरिओम ने बताया कि अवैध शराब का आरोप लगाकर आबकारी टीम के साथ दरोगा उसे चौकी ले गए थे। आरोप है कि इन लोगों ने 30 हजार रुपये की मांग की। किसी तरह 20 हजार रुपये देने पर छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब आबकारी टीम फोन कर बाकी के 10 हजार रुपये मांग रही है। सीओ आरपी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। ऐसी बात है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed