{"_id":"57716a9d4f1c1ba32c79a904","slug":"the-son-will-not-be-so-self-immolation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा नहीं मिला तो कर लूंगा आत्मदाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटा नहीं मिला तो कर लूंगा आत्मदाह
अमर उजाला ब्यूरो/खुर्जा
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
सांप
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांप काटने का उपचार कराने के दौरान गायब हुए बेटे की तलाश में एक पिता दो साल से भटक रहा है। थाना पुलिस से लेकर डीजीपी तक शिकायत करने के बाद भी बेटा नहीं मिला। आरोप है कि बेटे के बदले में आरोपी सपेरे पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। सोमवार को डीएम आफिस पहुंचकर पीड़ित के पिता ने आत्मदाह की चेतावनी दी।
विज्ञापन
पहासू क्षेत्र के गांव त्यौरी निवासी चरनदास के 16 वर्षीय बेटे नरेश को दो साल पहले सांप ने काट लिया था। बेहोशी की हालत में उसके उपचार के लिए वह नरौरा थाना क्षेत्र स्थित कर्णवास में सपेरों के पास गया था। सपेरों के आदेशानुसार चरनदास ने एक जगह बेटे को लिटा दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि बातचीत में फंसाकर सपेरों ने बेटे को गायब कर दिया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि सपेरों ने बेटे के बदले में पांच लाख रुपये अथवा सवा मन नमक की दावत की मांग की हैं।
विज्ञापन
आईजी, डीआईजी तथा डीजीपी तक गुहार लगा आया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। चरनदास ने डीएम को अल्टीमेटम दिया है कि अगर उनका बेटा नहीं मिला तो वह 16 जुलाई से डीएम कार्यालय पर आमरण अनशन पर बैठ जाएगा। इसके बाद भी अगर कुछ नहीं हुआ तो वह 25 जुलाई को आत्मदाह कर लेगा। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।